मूल निवास प्रमाण पत्र फार्म | Mool Niwas Form PDF | niwas praman patra form | mool niwas praman patra pdf | raj mool niwas form mool niwas praman patra form | mool niwas pdf
आप सभी जानते हैं कि आज के समय में मूल निवासी प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) कितना महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। चाहे स्कूल या कॉलेज में दाखिला लेना हो या प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन करना हो या फिर छात्रवृत्ति के फॉर्म के लिए आवेदन करना हो या सरकार के किसी योजना का लाभ लेना हो Mool Niwas Form की आवश्यकता पड़ती ही है। इसलिए आज के समय में niwas praman patra सभी परिवारों के पास होना ही चाहिए।
लेकिन यदि आपके पास mool niwas praman patra नही है तो कोई चिंता की बात नही है क्यूंकि आज इस लेख के माध्यम से “mool niwas form pdf” उपलब्ध कराया गया है। मूल निवासी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता नही है। बस आप इस लेख में उपलब्ध करवाए गए mool niwas praman patra pdf को सही से भरकर और जरूरी दस्तावेज को लगाकर अपने नजदीकी तहसील में जमा करवा दें।

यदि आपको मूल निवासी प्रमाण पत्र बनवाने में कोई दिक्कत आ रही है तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें क्योंकि इस लेख के माध्यम से हमने “mool niwas form pdf” सहित निवासी प्रमाण पत्र घर बैठे कैसे बनवाएं और निवासी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कौन कौन से दस्तावेज की जरूरत होगी इसकी पूरी जानकारी दी है।
मूल निवासी प्रमाण पत्र क्या है?
मूल निवासी प्रमाण पत्र को Domicile Certificate के नाम से भी जाना जाता है यह एक सरकारी दस्तावेज है। niwas praman patra form आप कहां के स्थाई निवासी हैं इसको दर्शाता है। निवासी प्रमाण पत्र को राज्य सरकार जारी करती है यह एक अति महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। मूल निवासी प्रमाण पत्र को कोई भी जाति, वर्ग का व्यक्ति अपने नजदीकी तहसील से जाकर बनवा सकता है।
यदि आपने अभी तक अपना डोमिसाइल सर्टिफिकेट नहीं बनवाया है तो mool niwas form को भरके जल्द से जल्द अपना सर्टिफिकेट बनवा लीजिए क्योंकि स्कूलों, कॉलेज, छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए, सरकार के आवास योजना का लाभ लेने के लिए, गवर्नमेंट जॉब में आवेदन करने के लिए इत्यादि जैसे शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी संस्थानों में मूल निवासी प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
Mool Niwas Form PDF – Highlights
फॉर्म का नाम | Mool Niwas Praman Patra form PDF 2023 |
जारी किया गया | विभिन्न राज्य सरकार द्वारा |
लाभ | आवास योजना का लाभ, सरकारी योजनाओं का लाभ, कॉलेज में दाखिला, छात्रवृत्ति के लिए आवेदन, एवं अन्य जगह पर |
विभाग | नगर पालिका |
लाभार्थी | राज्य के सभी नागरिक |
Mool Niwas Form PDF
नागरिक किस राज्य के निवासी है यह जानने के लिए हर राज्य सरकार द्वारा निवासी प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। जिससे राज्य के नागरिक सरकार द्वारा जारी विभिन्न योजनाओ का लाभ ले सकते आज के समय में सभी के पास निवासी प्रमाण पत्र होना बेहद जरुरी है नही तो वह विभिन्न से वंचित रह जायेगे। यदि आपने अपना और अपने परिवार का निवासी प्रमाण पत्र नही बनवाया है तो नीचे दिए गये फॉर्म का फोटो कॉपी निकलवा लीजिए और इस लेख में बताए गये आवेदन प्रोसेस के माध्यम से अपना mool niwas praman patra बनवा सके है।
Mool Niwas Form PDF बनवान क्यों जरुरी है
लगभग हर क्षेत्र में मूल निवासी प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया जाता है इसलिए mool niwas praman patra का होना जरूरी है।
- किसी भी स्कूल या कॉलेज में दाखिला लेने के लिए मूल निवासी प्रमाण पत्र देना पड़ता है।
- सरकार के आवास योजना का लाभ लेने के लिए डोमिसाइल सर्टिफिकेट अनिवार्य है।
- छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए मूल निवासी प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
- सरकारी नौकरी का फॉर्म भारतीय समय मूल निवासी प्रमाण पत्र मांगा जाता है।
- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना में आवेदन करने के लिए निवासी प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- सरकार के किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए मूल निवासी प्रमाण पत्र होना चाहिए।
निवासी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दस्तावेज
यदि आप मूल निवासी प्रमाण पत्र बनवाना चाहते है तो आपके पास निम्न दस्तावेज़ होने चाहिए।
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मतदाता पहचान पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- बिजली या पानी का बिल
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
- अन्य सरकारी मान्यता प्राप्त दस्तावेज
Niwas Praman Patra बनवाने की पात्रता
- आवेदन करने वाला व्यक्ति राज्य का निवासी होना चाहिए।
- वह व्यक्ति Niwas Praman Patra के अवेदान कर सकता है जिसे राज्य में रहते हुए 15 वर्ष से अधिक समय हो गया हो।
- स्थाई निवासी पुरुष से विवाहित महिला भी निवासी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकती है।
- यदि आवेदन करने वाला व्यक्ति राज्य का स्थाई निवासी हो लेकिन वह पैसा कमाने या किसी दूसरे का वजह से बाहर रहता हूं वह भी मूल निवासी प्रमाण पत्र बनवा सकता है।
निवासी प्रमाण पत्र का उदेश्य
Mool Niwas Form PDF निम्नलिखित उद्देश्य के लिए जारी किया गया है।
- सरकार द्वारा निवासी प्रमाण पत्र इसलिए जारी किया गया है जिसे प्रमाणित हो सके व्यक्ति किस राज्य का निवासी है।
- सरकार समय-समय पर कई योजनाएं लॉन्च करती रहती हैं निवासी प्रमाण पत्र के माध्यम से इन योजनाओं को सुचारू ढंग से लागू करना है ताकि सभी नागरिकों को योजना का लाभ मिले।
- कुछ योजनाएं विशेष राज्य के नागरिकों के लिए लागू की जाती है निवासी प्रमाण पत्र के माध्यम से केवल उसी राज्य के नागरिक योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं कोई बाहरी राज्य का निवासी योजना का लाभ नहीं ले सकता।
- निवासी प्रमाण पत्र के माध्यम से अधिकतर सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है niwas praman patra form होना अनिवार्य है।
Mool Niwas Praman Patra ऑनलाइन आवेदन प्रकिया
मूल निवासी प्रमाण पत्र आप घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन करके बनवा सकते हैं मूल निवासी प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने के लिए नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करें।
- मूल निवासी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सभी राज्यों की अलग-अलग वेबसाइट है आप अपने राज्य के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर जाने के बाद mool niwas form के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपके सामने मूल निवासी प्रमाण पत्र का फॉर्म खोल कर आ जाएगा इसमें पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
- इसके बाद ऊपर बताए गए सभी डॉक्यूमेंट अपलोड कर दीजिए।
- डॉक्युमेंट अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का पेमेंट करें और सबमिट के बटन पर क्लिक कर दीजिए।
- इसके बाद 7 दिनों के अंदर आपका मूल निवासी प्रमाण पत्र बन कर आ जाएगा।
Mool Niwas Form PDF ऑफलाइन आवेदन प्रकिया
यदि आप मूल निवासी प्रमाण पत्र ऑनलाइन नहीं बनवाना चाहते हैं तो नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करके निवासी प्रमाण पत्र ऑफलाइन तरीके से बनवा सकते हैं।
- सबसे पहले niwas praman patra form की फोटो कॉपी निकलवा लीजिए।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई जानकारी जैसे आवेदक का नाम, स्थाई पता, पिता का नाम, आवेदक का जन्म स्थान, शिक्षण संस्थान का नाम, पिता की अचल संपत्ति, जैसे सभी जानकारी सही-सही भरे।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म पर आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो लगा दीजिए।
- अब ऊपर बताए गए सभी दस्तावेज की फोटोकॉपी एप्लीकेशन फॉर्म पर लगाएं और सभी पर आवेदक के हस्ताक्षर होने चाहिए।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को तहसील में जमा करवा दीजिए।
- इतना करने के बाद 7 दिनों के अंदर मूल निवासी प्रमाण पत्र बन कर आ जाएगा।
मूल निवास प्रमाण पत्र फार्म से सम्बन्धित प्रश्न : FAQs
प्रश्न : मूलनिवासी प्रमाण पत्र कैसे बनाया जाता है?
मूलनिवासी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए निवासी प्रमाण पत्र का फॉर्म भरकर और उसमे सभी जरुरी दस्तावेज़ की फोटोकॉपी लगाकर अपने नजदीकी तहसील में जमा कर दीजिये इसके बाद 7 दिनों के भीतर आपका निवासी प्रमाण पत्र बनकर आ जाएगा।
प्रश्न : मूल निवास बनाने के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए होते हैं?
आधार कार्ड
जन्म प्रमाण पत्र
बिजली बिल
राशन कार्ड
स्वप्रमाणित घोषणा -पत्र
राशन कार्ड की फोटो कॉपी
स्वप्रमाणित घोषणा
पासपोर्ट साइज फोटो
प्रश्न : निवास प्रमाण पत्र की वैधता कितने समय के लिए होती है ?
मूल निवासी प्रमाण पत्र की वैधता न्यूनतम 3 साल की होती है इसके बाद आपको फिर से निवासी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना होता है।
प्रश्न : निवास प्रमाण पत्र बनने में कितना समय लगता है ?
आमतौर पर निवास प्रमाण पत्र 7 दिनों के अंदर बनकर आ जाता है लेकिन कई बार 15 दिनों का भी समय लग जाता है।
प्रश्न : निवास प्रमाण पत्र में लगने वाला शुल्क कितना होता है ?
निवासी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको ₹10 से ₹50 तक का शुल्क देना पड़ सकता है अलग-अलग है यह शुल्क कम या ज्यादा हो सकता है।
सारांश
आज के इस आर्टिकल में हमने मूल निवासी प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं? और Mool Niwas Form PDF के बारे में विस्तार से जानना है। हमें उम्मीद है कि आप को मूल निवासी प्रमाण पत्र से संबंधित पर्याप्त जानकारी मिल गई होगी। यदि आपका निवासी प्रमाण पत्र से संबंधित कोई प्रश्न है तो हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। ऐसे ही पीडीएफ संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।
यह भी पढ़े :-