झारखण्ड सामान्य ज्ञान 2023-2024 – Free Jharkhand GK PDF – Jharkhand GK PDF

Free Jharkhand GK PDF – 100+ Jharkhand Gk In Hindi PDF Jharkhand General Knowledge (झारखण्ड सामान्य ज्ञान) 2023 – 2024 Free PDF Book in Hindi.

यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आप अवश्य ही जानते होंगे कि सामान्य ज्ञान का प्रतियोगी परीक्षाओं में क्या महत्व है आज के समय में सामान्य ज्ञान सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में काफी अधिक मात्रा में पूछा जाता है इसीलिए आपको परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सामान्य ज्ञान की जानकारी अवश्य होनी चाहिए आज इस लेख में झारखंड सामान्य ज्ञान Free PDF दी गई है जिसमें आप प्रतियोगी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रश्नों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

Jharkhand GK PDF :- यदि आप झारखंड जनरल नॉलेज इन हिंदी पीडीएफ 2023-24 (Jharkhand GK PDF in Hindi) प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें आज इस लेख में Jharkhand GK PDF से संबंधित जानकारी दी गई है जिसमें झारखंड प्रदेश के सभी Competitive Exams जैसे:- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, JPSC, ग्रामीण बैंक, SSC, Jharkhand Police Constable, Railway या अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams)  में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान के विषयों की जानकारी दी गई है साथ ही इस लेख में आने वाले समय में Jharkhand  Current Affairs की भी पीडीएफ मुफ्त में उपलब्ध करवाई जाएगी.

Jharkhand GK PDF
Jharkhand GK PDF

झारखंड राज्य के सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण एवं आवश्यक सामान्य ज्ञान के विषयों को आज इस लेख में कवर किया गया है जिसकी सहायता से आप झारखंड सामान्य ज्ञान की तैयारी बेहतर ढंग से कर सकते हैं और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं.

Jharkhand Gk PDF Overview In Hindi –

विषयJharkhand GK
Name of Notes Jharkhand Gk PDF
Number of pages40+ Pages
LanguageHindi
Size5 MB
Categoryसामान्य ज्ञान
Download PDFClick Here

झारखण्ड राज्य का भौगोलिक परिचय – Jharkhand GK PDF

झारखंड हमारे देश भारत का 28वा राज्य और उसकी राजधानी रांची है, झारखंड की राजकीय भाषा हिंदी है और वर्तमान समय में झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी है और राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन है झारखंड राज्य 15 नवंबर 2000 को बिहार राज्य से अलग हुआ था झारखंड का पूरा प्रदेश लगभग छोटा नागपुर के पठार पर स्थित है

झारखंड का परिचय

  • झारखंड की स्थापना –  15 नवंबर 2000 ( बिहार का 46% भाग)
  • कुल जिले – 24
  • प्रमंडलों की संख्या – 5
  • कुल क्षेत्रफल – 79714  वर्ग किमी
  • शहर का क्षेत्रफल – 77922 वर्ग किमी
  • क्षेत्रफल की की दृष्टि से स्थान – 15 वा  (भारत में)
  • क्षेत्रफल का लगभग – 2.42%
  • जनसंख्या की दृष्टि से स्थान – 14 वा (भारत में)
  • देश की कुल जनसंख्या का लगभग – 2.72%

वर्तमान में

  • मुख्यमंत्री – हेमंत सोरेन
  • राज्यपाल – सीपी राधाकृष्णन
  • विधानसभा अध्यक्ष – रविन्द्र नाथ महतो
  • मुख्य न्यायाधीश – न्या. डॉ. रवि रंजन
  • नेता प्रतिपक्ष – बाबूलाल मरांडी

झारखंड के साथ सीमा बनाने वाले प्रदेश

  • उत्तर में – बिहार
  • पूर्व में  – पश्चिम बंगाल
  • पश्चिम में  – उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़
  • दक्षिण में – उड़िसा
  • उड़ीसा से लगने वाले जिले – सरायकेला खरसावाँ , पूर्वी सिहभूम, सिमडेगा, पश्चिमी सिहभूम
  • पश्चिम बंगाल से लगने वाले जिले – बोकारो,रामगढ,राँची,सरायकेला खरसावां , पूर्वी सिहभूम, साहेबगंज,पाकुड़,दुमका,जामताड़ा,धनबाद
  • बिहार से लगने वाले जिले – गिरिडीह,देवघर,दुमका,गोड्डा,साहेबगंज, गढ़वा,पलामू,चतरा,हजारीबाग
  • छत्तीसगढ़ से लगने वाले जिले – गुमला, सिमडेगा, गढ़वा, लातेहार

Jharkhand GK PDF in Hindi – झारखण्ड सामान्य ज्ञान Free PDF

प्रश्न 1:-  निम्न में से छोटानागपुर पठार किसका भाग हैं?

(a) गंगा के मैदान का
(b) प्रायद्वीपीय पठार का
(c) हिमालय की तराई का
(d) अरावली का

उत्तर :- प्रायद्वीपीय पठार का

प्रश्न 2:- कोडरमा बिहार के किस जिले को स्पर्श करता हैं?

(a) जहानाबाद
(b) गया
(c) नवादा
(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- नवादा

प्रश्न 3:-  झारखण्ड राज्य का सर्वाधिक ठण्डा स्थान कहॉं हैं?

(a) पारसनाथ में
(b) नेतरहाट में
(c) जमशेदपुर में
(d) हजारीबाग में

उत्तर :- नेतरहाट में

प्रश्न 4:- झारखण्ड राज्य का सबसे ऊंचा क्षेत्र हैं?

(a) लोहरदगा
(b) नेतरहाट
(c) पलामू
(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- नेतरहाट

प्रश्न 5:-  विंध्यन चट्टानी समूह होने का एक मात्र स्थान कौन-सा हैं?

(a) दामोदर घाटी
(b) सोन घाटी
(c) लोहरदगा क्षेत्र
(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- सोन घाटी

प्रश्न 6:- हिमालय क्षेत्र में पाए जाने वाले जीव झारखण्ड राज्य के किस क्षेत्र में भी पाए जाते हैं?

(a) जमशेदपुर पहाड़
(b) राजमहल पहाड़ी
(c) पारशनाथ पहाड़
(d) पोरहाट पहाड़ी

उत्तर :- पारशनाथ पहाड़

प्रश्न 7:- फॉसिल पार्क राज्य के किस जिला में स्थित है?

[A] साहेबगंज
[B] हजारीबाग
[C] रांची
[D] लातेहार

उत्तर :- साहेबगंज

प्रश्न 8:-मुख्यमंत्री जन वन योजना के तहत वृक्षारोपण की न्यूनतम सीमा कितनी है?

[A] 1 एकड़
[B] 2 एकड़
[C] 5 एकड़
[D] 10 एकड़

उत्तर :- 1 एकड़

प्रश्न 8:- झारखंड समस्याओं के निराकरण हेतु गठित संस्था का नाम क्या था?

[A] आदिवासी महासभा
[B] सोनोत संथाल समाज
[C] शिवाजी समाज
[D] अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद्

उत्तर :- आदिवासी महासभा

प्रश्न 10:- सोनोत संथाल समाज की स्थापना कब हुई?

[A] 1970 ई.
[B] 1952 ई.
[C] 1966 ई.
[D] 1982 ई.

उत्तर :- 1970 ई.


यह भी पढ़ें :-

1000 Computer Gk in Hindi PDF (Free) – Best Computer Gk Questions With Answers

[PDF] 50000 Gk Question PDF In Hindi | महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान [पीडीऍफ़]

Modern History Notes PDF in Hindi | आधुनिक भारत का इतिहास PDF

GNM Question Paper In Hindi PDF | GNM Entrance Exam Question Paper


प्रश्न 11:-झारखंड में किस स्थान पर केंद्रीय ईंधन अनुसंधान संस्थान स्थित है?

[A] जलगोड़ा
[B] हजारीबाग
[C] रांची
[D] जमशेदपुर

उत्तर :- जलगोड़ा

प्रश्न 12:- अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद् की स्थापना कब हुई थी?

[A] 1968 ई.
[B] 1952 ई.
[C] 1971 ई.
[D] 1974 ई.

उत्तर :- 1968 ई.

प्रश्न 13:- झारखंड की साक्षरता दर क्या है?

[A] 61
[B] 63
[C] 66
[D] 69

उत्तर :- 66

प्रश्न 14:- घाटशिला के महल पर अंग्रेजों का कब्जा कब हुआ?

[A] 1767
[B] 1752
[C] 1758
[D] 1769

उत्तर :- 1767

प्रश्न 15:- शंख नदी का उद्गम कहाँ है?

[A] गुमला
[B] दुमका
[C] लातेहार
[D] कोडरमा

उत्तर :- गुमला

प्रश्न 16:- बिरसा मुंडा ने किसे अपने आंदोलन की धार्मिक सामाजिक शाखा का प्रमुख बनाया?

[A] सोमा मुंडा
[B] गया मुंडा
[C] तिलका मांझी
[D] इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- सोमा मुंडा

प्रश्न 17:- कनाडा बांध किस नदी पर है?

[A] मयूराक्षी
[B] स्वर्णलेखा
[C] दामोदर
[D] इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- मयूराक्षी

प्रश्न 18:- झारखंड का बेतला राष्ट्रीय उद्यान किस वन्य प्राणी के लिए प्रसिद्ध है?

[A] बाघ
[B] शेर
[C] हाथी
[D] घोडा

उत्तर :- बाघ

प्रश्न 19:- झारखंड की गंगा नदी किस जिले से गुजरती है?

[A] साहेबगंज
[B] रांची
[C] लातेहार
[D] कोडरमा

उत्तर :- साहेबगंज

प्रश्न 20:- लावालौंग अभयारण्य झारखंड के किस जिले में स्थित है?

[A] चतरा
[B] दुमका
[C] गुमला
[D] लातेहार

उत्तर :- चतरा

प्रश्न 21:- राज्य विधानसभा का सदस्य न होनेवाला व्यक्ति भी मुख्यमंत्री के पद पर नियुक्त किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए आवश्यक है वह निर्धारित अवधि के भीतर राज्य विधानसभा का सदस्य निर्वाचित हो जाए। यह निर्धारित अवधि क्या है?

[A] 3 माह
[B] 6 माह
[C] 9 माह
[D] 1 वर्ष

उत्तर :- 6 माह

प्रश्न 22:- मुख्यमंत्री की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?

[A] राष्ट्रपति
[B] उपराष्ट्रपति
[C] राज्यपाल
[D] प्रधानमंत्री

उत्तर :- राज्यपाल

प्रश्न 23:- झारखंड में बिरसा आंदोलन का मुख्य केंद्र किस जिले में था?

[A] खूँटी
[B] लातेहार
[C] चतरा
[D] दुमका

उत्तर :- खूँटी

प्रश्न 24:- राज्य में जल संरक्षण के लिए डोभा निर्माण किस शुरू किया गया?

[A] 2011
[B] 2013
[C] 2016
[D] 2018

उत्तर :- 2016

प्रश्न 25:- पारसनाथ पहाड़ी झारखंड के किस जिले में स्थित है?

[A] गिरिडीह
[B] लातेहार
[C] कोडरमा
[D] दुमका

उत्तर :- गिरिडीह

प्रश्न 26:- दलमा गज अभयारण्य झारखंड के किस जिले में स्थित है?

[A] पूर्वी सिंहभूम
[B] पश्चिमी सिंहभूम
[C] लातेहार
[D] कोडरमा

उत्तर :- पूर्वी सिंहभूम

प्रश्न 27:- कुडुख (उराँव) किस भाषा-परिवार की भाषा है?

[A] द्रविड़
[B] इंडो आर्यन
[C] इंडो ऑस्ट्रिक
[D] उपरोक्त सभी की मिश्रित

उत्तर :- द्रविड़

प्रश्न 28:- बिरसा मुंडा को पहली बार जेल से कब मुक्त किया गया था?

[A] 1894
[B] 1897
[C] 1898
[D] 1899

उत्तर :- 1897

प्रश्न 29:- “1929 ई. में झरिया में हुए अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के अधिवेशन में कौन अध्यक्ष चुने गए?

[A] जवाहर लाल नेहरु
[B] वल्लभ भाई पटेल
[C] मदन मोहन मालवीय
[D] सुभाषचंद्र बोस

उत्तर :- जवाहर लाल नेहरु

प्रश्न 30:- अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस का अधिवेशन झरिया में किस वर्ष हुआ?

[A] 1929 ई.
[B] 1925 ई.
[C] 1931 ई.
[D] 1934 ई.

उत्तर :-1929 ई.


क्या आपने यह देखा:-

[Book] Speedy Current Affairs PDF 2023: Hindi & English

All Mensuration Formula in Hindi PDF | मेंसुरेशन फार्मूला इन हिंदी


प्रश्न 31:- जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील कंपनी के मजदूरों ने एस.एन. हलदर एवं व्योमकेश चक्रवर्ती के नेतृत्व में जमशेदपुर वर्कर्स एसोसिएशन की स्थापना कब की?

[A] 1918 ई
[B] 1920 ई
[C] 1922 ई
[D] 1930 ई

उत्तर :- 1920 ई

प्रश्न 32:- छोटानागपुर क्षेत्र में केंदरा किस तरह का वाद्य यंत्र है?

[A] तंतु वाद्य
[B] सुषिर वाद्य
[C] घन वाद्य
[D] अवनद्व वाद्य

उत्तर :- तंतु वाद्य

प्रश्न 33:- बिहार विधानसभा द्वारा पृथक् झारखंड विषयक प्रस्ताव कब वापस लिया गया था?

[A] 22 जुलाई, 1999
[B] 21 मई 1999
[C] 20 जून 1999
[D] 21 सितंबर, 1998

उत्तर :- 21 सितंबर, 1998

प्रश्न 34:- बिहार विधानसभा द्वारा पृथक् झारखंड प्रस्ताव कब पारित हुआ था?

[A] 22 जुलाई, 1997
[B] 23 अप्रैल 1997
[C] 22 जून 1998
[D] 21 सितंबर, 1998

उत्तर :- 22 जुलाई, 1997

प्रश्न 35:- रेडिकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना कहाँ हुई?

[A] रामगढ़
[B] हजारीबाग
[C] रांची
[D] इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- रामगढ़

प्रश्न 36:- फारवर्ड ब्लॉक की स्थापना कहाँ हुई?

[A] रामगढ़
[B] रांची
[C] कलकत्ता
[D] इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- रामगढ़

प्रश्न 37:- कांग्रेस के रामगढ़ अधिवेशन के दौरान, किसकी अध्यक्षता में अखिल भारतीय समझौता विरोधी सम्मेलन आयोजित किया गया?

[A] सुभाष चंद्र बोस
[B] रासबिहारी बोस
[C] जवाहर लाल नेहरु
[D] सरदार वल्लभभाई पटेल

उत्तर :- सुभाष चंद्र बोस

प्रश्न 38:- झारखंड में लगनेवाला दुमका का हिजला मेला किस नदी के तट पर आयोजित किया जाता है?

[A] मयूराक्षी
[B] दामोदर
[C] स्वर्णलेखा
[D] इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- मयूराक्षी

प्रश्न 39:- रामगढ़ कांग्रेस के मुख्य द्वार का नामकरण किसके नाम पर किया गया था?

[A] तिलका मांझी
[B] भूषण सिंह
[C] बिरसा मुंडा
[D] पांडेय गणपत राय

उत्तर :- बिरसा मुंडा

प्रश्न 40:- झारखंड क्षेत्र स्वशासी परिषद् (जैक) का गठन कब हुआ था?

[A] 1993
[B] 1994
[C] 1995
[D] 1997

उत्तर :- 1995

प्रश्न 41:-  समुद्र झारखण्ड से कितनी दूरी पर हैं ?

(a) 90 किमी.
(b) 122 किमी.
(c) 80 किमी.
(d) 130 किमी.

उत्तर :- 90 किमी.

प्रश्न 42:-  मानसून लौटते समय झारखण्ड में वर्षा करता हैं ?

(a) दिसम्बर-जनवरी
(b) सितम्बर-नवम्बर
(c) अगस्त-सितम्बर
(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- सितम्बर-नवम्बर

प्रश्न 43:-  झारखण्ड के किस क्षेत्र में सर्वाधिक वर्षा होती हैं ?

(a) दामोदर घाटी
(b) नेतरहाट
(c) राजमहल
(d) मासिनराम

उत्तर :- नेतरहाट

प्रश्न 44:-  झारखण्ड की कौन -सी नदी कीकट नाम से प्रसिद्ध हैं ?

(a) उत्तरी कोयल
(b) फल्गु
(c) पुनपुन
(d) कन्हर

उत्तर :- पुनपुन

प्रश्न 45:-  दामोदर घाटी हैं ?

(a) गार्ज
(b) ब्लॉक
(c) हॉर्स्ट
(d) भ्रंश

उत्तर :- भ्रंश

प्रश्न 46:- झारखण्ड की सबसे नवीन भौतिक संरचना कौन-सी हैं ?

(a) सोन घाटी
(b) राजमहल ट्रैप
(c) दामोदर घाटी
(d) पाट प्रदेश

उत्तर :- राजमहल ट्रैप

प्रश्न 47:-  राजमहल ट्रैप का सृजन किस काल में हुआ था ?

(a) जूरैसिक काल में
(b) मध्यकाल में
(c) प्लायोसीन काल में
(d) इसोसीन काल में

उत्तर :- जूरैसिक काल में

प्रश्न 48:-  राजमहल ट्रैप का सृजन किस काल में हुआ था ?

(a) जूरैसिक काल में
(b) मध्यकाल में
(c) प्लायोसीन काल में
(d) इसोसीन काल में


उत्तर :-जूरैसिक काल में

प्रश्न 49:-  कर्क रेखा झारखण्ड में कहॉं से होकर गुजरती हैं ?

(a) रामगढ़
(b) हजारीबाग
(c) रॉंची
(d) पलामू

उत्तर :- रॉंची

प्रश्न 50:-  झारखण्ड भारत के कुल कितने राज्यों की सीमाओं से लगा हुआ हैं ?

(a) 8 राज्य
(b) 5 राज्य
(c) 12 राज्य
(d) 7 राज्य

उत्तर :- 5 राज्य

प्रश्न 51:-  झारखण्ड का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत हैं ?

(a) 3.12%
(b) 4.65%
(c) 2.42%
(d) 5.23%

उत्तर :- 2.42%

प्रश्न 52:-  झारखण्ड राज्य का उत्तर से दक्षिण विस्तार कितना हैं ?

(a) 370 किमी.
(b) 323 किमी.
(c) 380 किमी.
(d) 395 किमी.

उत्तर :- 380 किमी

प्रश्न 53:-  झारखण्ड राज्य की पूरब से पश्चिम की लम्बाई कितनी हैं ?

(a) 463 किमी.
(b) 546 किमी.
(c) 456 किमी.
(d) 564 किमी.

उत्तर :- 463 किमी.

प्रश्न 54:- झारखण्ड के किस क्षेत्र को खनिज भण्डार कहॉं जाता हैं ?
(a) ओडीशा
(b) दामोदर घाटी
(c) छत्तीसगढ़
(d) बेल्लारी

उत्तर :- दामोदर घाटी

प्रश्न 55:-  निम्न में से कौनसी नदी झारखण्ड राज्य की हैं ?

(a) उत्तरी कोयल
(b) स्वर्णरेखा नदी
(c) दामोदर नदी
(d) उपरोक्त सभी

उत्तर :- उपरोक्त सभी

प्रश्न 56:-  झारखण्ड राज्य में राजमहल ट्रैप कहा स्थित हैं ?

(a) उत्तरी भाग में
(b) उत्तर-पूर्वी भाग में
(c) उत्तरी-पश्चिम भाग में
(d) दक्षिणी-पूर्वी भाग में

उत्तर :- उत्तर-पूर्वी भाग में

प्रश्न 57:-  राज्य में पाट क्षेत्र किस पठार में मिलता हैं ?

(a) हजारीबाग के पठार में
(b) रॉंची के पठार में
(c) कोडरमा के पठार में
(d) इनमें से कही भी नहीं

उत्तर :- रॉंची के पठार में

प्रश्न 58:- पारसनाथ की पहाड़ी किस पठार का हिस्सा हैं ?

(a) कोडरमा पठार
(b) गिरिडीह पठार
(c) रॉंची का पठार
(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- गिरिडीह पठार

प्रश्न 59:-  पारसनाथ की पहाड़ी किस पठार का हिस्सा हैं ?

(a) कोडरमा पठार
(b) गिरिडीह पठार
(c) रॉंची का पठार
(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- गिरिडीह पठार

प्रश्न 60:-  छोटानागपुर के धरातल का निर्माण किन चट्टानों से हुआ हैं ?

(a) बेसाल्ट
(b) शिष्ट
(c) ग्रेनाइट एवं नीस
(d) क्वार्टज

उत्तर :- ग्रेनाइट एवं नीस

प्रश्न 61:- लौह-अयस्क क्रम किस प्रकार के शैल में मिलता हैं ?

(a) आर्कियन शैल
(b) धारवाड़ शैल
(c) कड़प्पा शैल
(d) अवसादी शैल

उत्तर :- धारवाड़ शैल

प्रश्न 62:-  झारखण्ड में सर्वाधिक कौन-सा शैल पाया जाता हैं ?

(a) धारवाड़ शैल
(b) आर्कियन शैल
(c) बेसाल्ट शैल
(d) कड़प्पा शैल

उत्तर :- आर्कियन शैल

प्रश्न 63:- राजमहल ट्रैप की औसत ऊंचाई कितनी हैं ?

(a) 465 मी.
(b) 400 मी.
(c) 432 मी.
(d) 450 मी.

उत्तर :- 400 मी.

प्रश्न 64:-  किस चट्टानों राजमहल ट्रैप निर्मित हैं ?

(a) धारवाड़
(b) बेसाल्ट
(c) कड़प्पा
(d) आर्कियन

उत्तर :- बेसाल्ट

प्रश्न 65:- निम्न में से छोटानागपुर पठार किसका भाग हैं ?

(a) गंगा के मैदान का
(b) प्रायद्वीपीय पठार का
(c) हिमालय की तराई का
(d) अरावली का

उत्तर :- प्रायद्वीपीय पठार का

उद्देश्य :- हमारा प्रमुख उद्देश्य सभी छात्रों को उनकी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए के लिए सही जानकारी देना है यदि हमारे द्वारा बताए गए प्रश्न उत्तर में कुछ गलती होती है तो हम आपसे क्षमा याचना करते हैं और आप हमें गलती सुधार करने के लिए कमेंट करके बता सकते हैं ताकि हम अपनी गलतियों में सुधार कर सके और आप तक आपकी परीक्षाओं की तैयारी के लिए और अधिक जानकारी अपने इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक पहुंचा दे रहे.

सारांश :-

इस लेख में झारखंड सामान्य ज्ञान (Jharkhand Gk In Hindi PDF) की जानकारी दी गई है जिसकी सहायता से आप प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान की तैयारी बेहतर ढंग से कर सकते हैं यहां पर मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश के सामान्य ज्ञान की जानकारी दी गई है यदि आप किसी अन्य प्रदेश की सामान्य ज्ञान की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं.

Jharkhand GK PDF से संबंधित आपका कोई भी प्रश्न हो तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं और यदि आपको यह जानकारी हो तो इसे अपने अन्य सहपाठियों के साथ अवश्य शेयर करें.

यदि किसी भी प्रकार की कॉपीराइट सामग्री हमारे वेबसाइट पर है तो कृपया आप हमें जरूर मेल कर 12 घंटे के अंदर उसे डिलीट कर दूंगा- Contact@pdffly.net (If any kind of copyrighted material is on our website, please mail us, I will delete it within 12 hours.- Contact@pdffly.net)

Leave a Comment